Muhammad Ali
Call Now: +91-9725277499

जानिए कहा है मुस्लिम धर्म के पवित्र स्थल

जानिये मुस्लिम धर्म के प्रमुख स्थलों के बारे में संक्षिप्त जानकारी:

पवित्र काबा (मक्का, सऊदी अरब)

मुस्लिम धर्म का पवित्र काबा सऊदी अरब के हेजाज प्रांत की राजधानी मक्का में स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थ यात्रा है। यह इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक है और बहुत प्रसिद्ध है। हर वर्ष यहाँ पर मुहर्रम माह में तक़रीबन 20 से 25 लाख हजयात्री आते है। यहाँ पर काबा के अलावा मस्जिद-अल-हरम भी स्थित है। मक्का में ही पैगंबर हजरत मुहम्मद अलैहिस्सलाम का जन्म हुआ था। कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम ने मक्का में काबा को सबसे पहले पवित्र जगह बनाया था। इस जगह पर उन्होंने ने ही पुनर्निर्माण कार्य किया था।

पैगम्बर मस्जिद(मदीना, सऊदी अरब)

इस्लाम धर्म के पवित्र स्थलों में दूसरा नाम मदीना का आता है। मदीना का पूरा नाम है मदीना रसूल अल्लाह जिसका मतलब होता है: अल्लाह के दूत की नगरी। एवं इसी का छोटा अर्थ होता है अल मदीना मतलब नगर। मदीना पश्चिमी सऊदी अरब के हिजाज क्षेत्र में स्थित है इस नगर को पहले यथरीब कहा जाता है। 

मक्का से हिजरत करने के बाद में पैगंबर हजरत मुहम्मद स.  अलैहिस्सलाम ने मदीना के शहर को अपना ठिकाना बना लिया था। इसके बाद में मक्का से निकलकर पैगंबर साहब मदीना के लिए निकल पड़े थे। वही पर पैगंबर ने अपने जीवन का अंतिम समय गुजारा था और यही पर उनकी वफात हुई थी। ऐसी मान्यता है कि 632 ईस्वी, 28 सफर हिजरी सन 11 को 63 वर्ष की उम्र में हजरत मुहम्मद सल्लाहओ अलैव सल्लम ने मदीना में दुनिया से पर्दा कर लिया।

वहा पर यानी कि पवित्र नगरी मदीना के अंदर ही पैगंबर मुहम्मद सल्लाहओ अलैव सल्लम अलैहिस्सलाम की अली-नबी के नाम से एक प्रसिद्ध मस्जिद स्थित है। एवं इस मस्जिद का निर्माण पैगंबर सल्लाहओ अलैव सल्लम के घर के पास में किया गया था। उसी जगह उनको दफनाया गया था। जो मस्जिद इस्लाम धर्म की पहली मस्जिद है वह यही पर स्थित है जो कि अल कूबा के नाम से पुरे विश्व में प्रसिद्ध है।

अल अक्सा मस्जिद (यरूशलम, इसराइल)

यरुशलम इसराइल की राजधानी में स्थित है और अल अक्सा मस्जिद को अलहरम-अलशरीफ के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम धर्म में इसे तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। मुस्लिम धर्म में ऐसी मान्यता है कि यही वो जगह है जहा से हजरत मुहम्मद सल्लाहओ अलैव सल्लम जन्नत की तरफ गए थे। एवं अल्लाह का आदेश लेकर वापिस पृथ्वी पर लौटे थे। एवं यही से पैगंबर साहब मेराज के लिए गए थे। 

कर्बला

कर्बला वो जगह है जहा पर पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लाहओ अलैव सल्लम के नवासे हजरत हसन और हजरत हुसैन सत्य एवं न्याय की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे। इस जगह उनकी जंग यजीदी फ़ौज से हुई थी। कर्बला एक छोटा सा कस्बा है जो कि इराक की राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दूर कि उत्तर पूर्व में एक छोटा सा क़स्बा है। पैगंबर इस्लाम के स्वर्गवास के 40 वर्षों के बाद  सन 50 हिजरी कमरी 28 सफर को इमाम हुसैन शहीद हुए थे।

चेरामन पेरुमल मस्जिद

चेरामन पेरुमल मस्जिद केरल (भारत) के त्रिशूर जिले में स्थित चेरामन पेरुमल मस्जिद को भारत की पहली मस्जिद माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह भारत की प्रचीनतम मस्जिद है। यह मस्जिद केरल के कोडुंगलुर क्षेत्र में स्थित है। 

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह (अजमेर, भारत)

भारतीय राज्य राजस्थान में अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में स्थित है ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह। यह दरगाह दुनियाभर के सूफियों के लिए एक बहुत ही प्रमुख स्थल है। इस जगह लोग जियासत के लिए जाते है। ख्वाजा साहब का स्वर्गवास 1230 ईस्वी में हुआ था एवं ख्वाजा साहब का जन्म 1141 ईस्वी में भारत जन्म ईरान के सजिस्तान में हुआ था। ख्वाजा जी सन 1195 ई. में आप मदीना से भारत आए थे।  

For more information visit: https://www.famousmuslimastrologer.com/

Like and Share our Facebook Page.

Uncategorized